बंगाल के गवर्नर जनरल | Bengal ke Governor General
आज इस लेख के माध्यम से हम बंगाल के गवर्नर-जर्नल के बारे मे जानेंगे, प्रतियोगी परीक्षाओ मे इनके बारे मे पूछा जाता हैं। यह पर इंडिया जीके और भारत के आधुनिक इतिहास का हिस्सा हैं। तो आइये जानते हैं बंगाल के गवर्नर-जर्नल के बारे मे। वारेन हेस्टिंग्स (1774-85 ई.) 1774 में वारेन हेस्टिंग बंगाल के गवर्नर-जनरल नियुक्त हुए थे। उन्हीं के शासनकाल में द्वैध शासन की समाप्ति की घोषणा की गई थी। इसके बाद सरकारी खजाने का स्थानांतरण मुर्शिदाबाद से कोलकाता में कर दिया गया था। वारेन हेस्टिंग के समय में ही कमिटी आफ रिवेन्यू की स्थापना की गई थी। 1773 में बनाए गए रेगुलेटिंग एक्ट के अनुसार 1774 में वारेन हेस्टिंग को बंगाल का पहला गवर्नर-जनरल बनाया गया था। वारेन हेस्टिंग ने अपने शासन में बंगाल के हर जिले में एक दीवानी तथा फौजदारी न्यायालय की स्थापना की थी।दीवानी और फ़ौजदारी न्यालय कलेक्टर के अधीन किया गया। रेगुलेटिंग एक्ट के अनुसार कोलकाता में सुप्रीम कोर्ट का गठन किया गया था। वारेन हेस्टिंग अपने शासनकाल में मुसलमानों को शिक्षा देने के लिए बंगाल के कोलकाता में 1781 में मदरसे की स्थापन...