Posts

Showing posts with the label कानूनी ज्ञान

पड़ोसी आपके घर के सामने Car पार्क कर रहा हैं, टोकने से नहीं मान रहा, तो जाने कानून

Image
  अक्सर हमने देखा हैं की गली मोहल्लो की सड़कों मे गाड़ी पार्क कर के पड़ोसी गायब हो जाते हैं, और लोगो का आवागमन प्रभावित होता हैं। कई बार तो हद ही पार हो जाती हैं पड़ोसी या उनके घर आए मेहमान आपके घर के सामने ही गाड़ी पार्क कर देते हैं। जिससे आपको आवागमन मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। अगर आपको परेशान होना पड़ रहा हैं तो इसके दो ही कारण हैं, या तो आप संकोच मे हैं और दूसरा आपको कानून नहीं पता हैं। आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएँगे की ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भारत मे बाकायदा कानून हैं, आप 100 डायल मे इसकी शिकायत कर सकते हैं। IPC की धारा 339 के तहत कारवाई भारतीय दंड साहिता के धारा 339 के अनुसार कोई व्यक्ति अगर किसी दूसरे व्यक्ति का मार्ग अवरुद्ध करता हैं तो यह एक अपराध माना जाएगा। अगर किसी व्यक्ति का अधिकार हैं किसी मार्ग मे चलने का, और उस मार्ग को कोई बाधित करता हैं तो उस पर IPC की धारा 339 के अंतर्गत अपराध दर्ज होगा। इस अपराध की सजा आईपीसी 341 मे एक वर्ष और 500 रूपय का जुर्माना बताया गया हैं। भारतीय सुखाचार/सुखाधिकार अधिनियम 1882 के तहत कारवाई भारतीय सु...

कानून : अंजान व्यक्ति की खड़ी गाड़ी मे बैठना गंभीर अपराध, पछताना पड़ेगा

Image
  भारत में यह बहुत ही सामान्य सी बात है की स्टैंड में खड़े मोटर वाहन पर जाकर कोई भी अपरिचित व्यक्ति बैठ जाता है तथा उस मोटर वाहन के पुर्जो के साथ छेड़खानी करता है। उदाहरण के लिए गाड़ी में लगे मिरर को उलट पलट देना, गाड़ी में बैठे-बैठे ब्रेक को दबाना और छोड़ना। लेकिन शायद ऐसे लोगों को यह नहीं पता है कि यह सब गैर कानूनी है और उन्हे दंड भुगतना पड़ सकता है। कई बार लोग अपनी गाड़ी किसी दूसरे व्यक्ति के घर के सामने खड़ी कर देते हैं, जिससे उस व्यक्ति को निकलने में दिक्कत होती है यह भी गैर कानूनी कर्तव्य है। आज इस लेख में हम यही जानेंगे कि अगर कोई व्यक्ति खड़ी हुई मोटर गाड़ी के ऊपर बैठ जाता है या फिर गाड़ी के पार्ट के साथ छेड़खानी करता है तो किस प्रकार के दंड के प्रावधान हैं तो आइए बिना देर करते हुये हम प्रारंभ करते हैं – अक्सर हमने कई बार देखा है कि जब हम अपनी गाड़ियों को किसी स्टैंड में खड़ा कर देते हैं और अपने काम से किसी कार्यालय के अंदर चले जाते हैं। उस समय कुछ अपरिचित लोग हमारी गाड़ी पर बैठ जाते हैं। कई बार यह भी देखने को मिलता है कि गाड़ी में बैठे बैठे वह बार-बार ब्र...

कानूनी ज्ञान – लीगल तरीके से कैसे अपना नाम बदले

Image
  किसी भी व्यक्ति की पहचान के लिए उसके पास अपना एक नाम होता है। किसी भी संबोधन के लिए सबसे पहले नाम से ही बातचीत को आगे बढ़ाया जाता है, भारत में आमतौर पर किसी भी व्यक्ति के 2 नाम होते हैं। एक नाम जो उसके सभी दस्तावेज में उपयोग किए जाते हैं और दूसरा नाम जो आमतौर पर घर, गांव, मोहल्ले वाले उपयोग करते हैं। यह नाम आधिकारिक नहीं होता, लेकिन जो नाम दस्तावेज में होते हैं वह अधिकारी का नाम होते हैं। लेकिन कई बार घर मे बुलाए जाने वाले नाम का वर्णन किसी लीगल दस्तावेज में हो जाए, तब उस व्यक्ति को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में वह व्यक्ति नाम बदलवाने की प्रक्रिया शुरू करता है। लेकिन नाम बदलवाने की कानूनी प्रक्रिया न जानने की वजह से उसे काफी परेशान होना पड़ता है। नाम बदलने की प्रक्रिया को भारत में काफी लोग गूगल में सर्च करते हैं, इसलिए आज हम अपने इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे कि कैसे आप अपने नाम को बदल सकते हैं। भारत मे लोग नाम क्यो बदलते हैं? भारत में नाम बदलने की कई कारण हो सकते हैं, कई लोग धर्म बदलने की वजह से अपना नाम चेंज करते हैं। कई लोग ज्योतिष शा...