Posts

Showing posts from May, 2022

Mp Patwari : मध्यप्रदेश में हरित क्रांति के प्रभाव

Image
  मध्य प्रदेश के परिदृश्य से हरित क्रांति Mp Patwari : भारत की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित होने, अधिकांश जनसंख्या की कृषि पर निर्भरता, कृषि आधारित उद्योगों का विकास आदि के लिए कृषि उत्पादन में तीव्र वृद्धि करना तो आवश्यक था ही ऐसे में 1962 के अकाल एवं तृतीय पंचवर्षीय योजना की असफलता ने देश की अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाने के साथ-साथ देश में खाने का संकट भी पैदा कर दिया था। ऐसे में खाद्यान्न उत्पादन को तीव्र गति से बढ़ावा मुख्य चुनौती थी, जिस से निपटने के हथियार के रूप में ” हरित क्रांति” का सूत्रपात किया गया। वास्तव में 1960 के दशक में खाद्यान्न फसलों के अधिकतम उत्पादन व आत्मनिर्भरता बात करने हेतु उन्नत बीजों का उपयोग, हाइब्रिड पर जातियों का उपयोग, रसायनों व उर्वरकों के प्रयोग के साथ ही यंत्रीकरण को बढ़ावा देने आदि को सम्मिलित रूप से हरित क्रांति का नाम दिया गया। क्योंकि यह प्रयास इतने तीव्र थे कि उसे क्रांति कहां गया। इस प्रकार कृषि की आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि व्यवसाय में कृषि फसलों के प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने के साथ ही कृषि क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य...

मध्य प्रदेश में धान उत्पादन के मुख्य क्षेत्र एवं समस्याएं

Image
  मध्य प्रदेश में धान उत्पादन MP Patwari Exam : मध्य प्रदेश कृषि प्रधान राज्य हैं और इसकी अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर करती है। यहां लगभग सभी प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं, जिनमें खाद्यान फसले महत्वपूर्ण है। खाद्यान्न फसलों में धान की फसल मुख्य फसल है। विभाजन से पूर्व चावल मध्यप्रदेश की एक प्रमुख फसल की लेकिन वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग हो जाने के बाद धान का कटोरा कहा जाने वाला मध्य प्रदेश का धान क्षेत्र छत्तीसगढ़ में चला गया और बचे हुये मध्य प्रदेश में धान का सीमित क्षेत्र ही शेष रह गया। मध्य प्रदेश को 7 कृषि क्षेत्रों में बांटा गया है जिसमें एक क्षेत्र चावल और कपास का क्षेत्र है, जो खंडवा में है और एक चावल का क्षेत्र भी है धान के इन क्षेत्रों को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है- धान का दक्षिण क्षेत्र – मध्य प्रदेश में धान का सिंचित क्षेत्र दक्षिण क्षेत्र है, जिसमें प्रदेश के बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला आदि जिले आते हैं। धान का मध्य क्षेत्र – मध्यप्रदेश में चावल के मध्य क्षेत्र के अंतर्गत रीवा, सतना, जबलपुर, दमोह, सिवनी जिले सम्मिलित किए जात...

MP GK – मध्य प्रदेश के प्रमुख मेले और त्यौहार

Image
  MP GK : मध्यप्रदेश में कुछ विशेष दिनों एवं त्योहारों में मेला लगाए जाने की प्रथा है। यह मैंने या तो किसी मंदिर या फिर नदी के किनारे लगाए जाते हैं। कई ऐसे मेले हैं जिन्हें पुराने समय के राजे रजवाड़ों के किलो में आज ही लगाए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हर शिवरात्रि के दिन रीवा जिले में मेला लगाया जाता है। अगर हम मध्यप्रदेश में मेले की संख्या के आधार पर जिले का नाम खोजें तो सबसे अधिक मेले उज्जैन जिले में लगते हैं जबकि सबसे कम मेले होशंगाबाद जिले में आयोजित होते हैं। आधिकारिक रूप से उज्जैन में प्रतिवर्ष 227 मेले आयोजित होते हैं वहीं पर होशंगाबाद में मात्र 13 मेलो का आयोजन होता है। मध्यप्रदेश में मेले का आयोजन सबसे ज्यादा मार्च, अप्रैल और मई महीने के दौरान होता है जबकि जून-जुलाई अगस्त और सितंबर महीने में कम मेलों का आयोजन होता है।  आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण मेलों के नाम और उनके आयोजित होने वाले स्थलों के नाम। सिंहस्थ का मेला-  उज्जैन का कुंभ मेला सिंहस्थ के नाम से जाना जाता है। यह मेला पूरे भारत में भव्य एवं पवित्र...

पुष्पमित्र सुंग कौन था?

Image
  पुष्यमित्र शुंग ने मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या क्यो की? Pushyamitra Shunga in Hindi : पुष्प मित्र शुंग “शुंग वंश” का संस्थापक था। शुंग वंश की स्थापना 189 ईशा पूर्व हुई थी। अशोक की मृत्यु के बाद मगध के मौर्य साम्राज्य का कुछ वर्षो मे ही पतन हो गया। आगे के मौर्य सम्राट अयोग्य सिद्ध हुये, जिसकी वजह से मौर्य साम्राज्य कमजोर होता गया। मौर्य सम्राट “वृहद्रथ” का सेनापति पुष्यमित्र शुंग था। उसने कमजोर सम्राट को हटा कर सत्ता पर अपना अधिकार कर लिया। ग्रीक सेना भारतवर्ष पर हमला करने वाली थी, लेकिन वृहद्रथ ने किसी भी प्रकार की राष्ट्र सुरक्षा के लिए रुचि नहीं दिखाई। वृहद्रथ युद्ध नीति पर विश्वास नहीं करता था। इसलिए पुष्यमित्र शुंग (pushyamitra shunga in hindi) ने अपने स्तर पर कार्य करने लगा। गुप्तचरों ने बताया की ग्रीक सेना बौद्ध भिक्षु के रूप मे मठो मे छिपे हुये हैं। पुष्यमित्र शुंग ने वृहद्रथ से मठो की तलाशी के लिए अनुमति मांगी पर सम्राट ने मानकर दिया। पुष्यमित्र राष्ट्र के लिए कुछ भी करने को तैयार था। पुष्यमित्र शुंग ने मठो मे छिपे हुये ग्रीक सेनिकों की तलाशी लेने लगा और...

कानूनी ज्ञान – लीगल तरीके से कैसे अपना नाम बदले

Image
  किसी भी व्यक्ति की पहचान के लिए उसके पास अपना एक नाम होता है। किसी भी संबोधन के लिए सबसे पहले नाम से ही बातचीत को आगे बढ़ाया जाता है, भारत में आमतौर पर किसी भी व्यक्ति के 2 नाम होते हैं। एक नाम जो उसके सभी दस्तावेज में उपयोग किए जाते हैं और दूसरा नाम जो आमतौर पर घर, गांव, मोहल्ले वाले उपयोग करते हैं। यह नाम आधिकारिक नहीं होता, लेकिन जो नाम दस्तावेज में होते हैं वह अधिकारी का नाम होते हैं। लेकिन कई बार घर मे बुलाए जाने वाले नाम का वर्णन किसी लीगल दस्तावेज में हो जाए, तब उस व्यक्ति को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में वह व्यक्ति नाम बदलवाने की प्रक्रिया शुरू करता है। लेकिन नाम बदलवाने की कानूनी प्रक्रिया न जानने की वजह से उसे काफी परेशान होना पड़ता है। नाम बदलने की प्रक्रिया को भारत में काफी लोग गूगल में सर्च करते हैं, इसलिए आज हम अपने इस लेख के माध्यम से हम बताएंगे कि कैसे आप अपने नाम को बदल सकते हैं। भारत मे लोग नाम क्यो बदलते हैं? भारत में नाम बदलने की कई कारण हो सकते हैं, कई लोग धर्म बदलने की वजह से अपना नाम चेंज करते हैं। कई लोग ज्योतिष शा...

दुनिया के किन देशों में आयकर नही लगता है?

Image
दुनिया के हर देश में सरकारें लोगों के ऊपर आयकर लगतीं हैं और इस आयकर के रूप में इकट्ठे हुए रुपयों की मदद से लोगों के कल्याण के लिए आधारभूत संरचना का विकास करतीं हैं. लेकिन दुनिया में सऊदी अरब, क़तर और बहामास जैसे देश भी हैं जहाँ पर लोगों से आयकर नही लिया जाता है. इस लेख में ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताया जा रहा है.  दुनिया के हर देश में सरकारें लोगों के ऊपर आयकर लगातीं हैं और इस आयकर के रूप में इकट्ठे हुए रुपयों की मदद से लोगों के कल्याण के लिए आधारभूत संरचना जैसे बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल, स्कूल और अन्य कल्याणकारी योजनायें बनाती है जिससे लोगों के कल्याण को बढाया जा सके. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ पर लोगों से आयकर नही लिया जाता हैं? आइये ऐसे देशों के बारे में जानते हैं: 1. सऊदी अरब यह देश दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यातक देश है. यहाँ की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार तेल और गैस निर्यात है. इस अरब देश में लोगों से आयकर या इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है. हालांकि यहां पर लोगों से कैपिटल गेन टैक्स, सोशल सिक्योरिटी पेमेंट्स लिया जाता है....

MPGK - कौन थी रानी कमलापति जिनके नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया है?

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 (सोमवार) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिसे पहले हबीबगंज के नाम से जाना जाता था. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश का पहला विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन है, रानी कमलापति कौन थी? कमलापति सीहोर के सल्कनपुर (Salkanpur) रियासत के राजा कृपाल सिंह सरौतिया (Kirpal Singh Sarautia) की बेटी थीं. वह अपनी बुद्धिमत्ता और साहस के लिए जानी जाती थीं. वह एक कुशल घुड़सवार, पहलवान और धनुर्धर थीं. एक कुशल सेनापति के रूप में, उन्होंने अपने पिता की सेना और अपनी महिला टीम के साथ युद्ध लड़ा और आक्रमणकारियों से अपने राज्य की रक्षा की. रानी कमलापति निज़ाम शाह की विधवा थीं, जिनके गोंड वंश ने 18वीं शताब्दी में भोपाल से लगभग 55 किमी दूर तत्कालीन गिन्नौरगढ़ पर शासन किया था. रानी कमलापति को अपने पति की हत्या के बाद अपने शासनकाल के दौरान हमलावरों का सामना करने में बड़ी बहादुरी दिखाने के लिए जाना जाता है. कमलापति "भोपाल की अंतिम हिंदू रानी" थीं, जिन्होंने जल प्रबंधन के क्षेत्र में बहुत अच्छा का...

जानें मिस यूनिवर्स(Miss Universe)और मिस वर्ल्ड(Miss World)में क्या अंतर है?

Image
Miss Universe vs Miss World: हाल ही में भारत की हरनाज़ संधू ने प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता है। आइए इस लेख के माध्यम से मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड के बीच का अंतर जानें। Miss Universe vs Miss World: भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स 2021 हैं जबकि जमैका की टोनी-एन सिंह मिस वर्ल्ड हैं। वैसे तो मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड दोनों ही दुनिया भर के प्रतियोगियों की सुंदरता का मूल्यांकन करते हैं, लेकिन मिस यूनिवर्स का खिताब अधिक सफल है। इस पर कोई आधिकारिक डेटा मौजूद नहीं है कि कौन सा खिताब बड़ा है। Miss Universe vs Miss World : मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड में क्या अंतर है ? मिस यूनिवर्स ( Miss Universe ) मिस वर्ल्ड ( Miss World ) मिस यूनिवर्स दूसरी सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसे जून 1952 में शुरू किया गया था। मिस वर्ल्ड सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है जिसे जुलाई 1951 में शुरू किया गया था। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शह...

INDIA GK - भारत के ऐसे जिले जिन्हें भारत के साथ स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हुई थी.

Image
  भारत को ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी. उस समय सम्पूर्ण भारत में हर्ष और उल्लास था. लेकिन इस तथ्य को भी नहीं भुलाया जा सकता है कि भारत को विभाजन से गुजरना पड़ा था. इस दौरान लोगों ने बहुत कुछ झेला था. क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसे भी जिले थे जिन्हें भारत के साथ स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हुई थी. इसके पीछे क्या कारण था. आइये इस लेख के माध्यम से अध्ययन करते हैं. 15 अगस्त 1947 में भारत को ब्रिटिश राज से आजादी प्राप्त हुई थी इसलिए इस दिन को स्वतंतत्रा दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये हम सब जानते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व महात्मा गांधी, बहुत से महान नेताओं ने किया था और बहुत से आम लोगों ने इसमें भाग लिया था. इस दिन भारत में एक नए युग की शुरुआत हुई थी और भारत एक मुक्त राष्ट्र के रूप में उभरा. परन्तु क्या आप जानते हैं कि जब भारत 14 अगस्त की मध्यरात्रि को जीवन और आजादी के लिए जब जाग रहा था, तब पश्चिम बंगाल के ऐसे दो जिले भ्रम और उदासी से गुजर रहे थे. इन जिलों को स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हुई थी. ऐसा क्यों. यहां के लोग उस वक्त क्यों परेशान थे. आखिर ये जिले कौन से...

India GK- जानें कैसे सिक्किम भारत का हिस्सा बना?

Image
सिक्किम भारत का पूर्णतः आर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है. सिक्किम भारत का राज्य है जो हिमालय की आंतरिक पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा है और पूर्वोत्तर भाग में स्थित है. क्या आप जानते हैं कि सिक्किम 1975 में भारत का हिस्सा बन गया था परन्तु कैसे, पहले यहां पर किसका शासन था इत्यादि को आइये इस लेख के माध्यम से अध्ययन करते हैं. स्थान: पूर्वी हिमालय में एक बहुत ही छोटा पहाड़ी राज्य सिक्किम है, जो तिब्बत, नेपाल, भूटान और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के बीच में स्थित है. राजधानी: गंगटोक क्षेत्रफल: 7,096 वर्ग किलोमीटर प्रधान भाषाएं: लेप्चाम, भूटिया सिक्किम हिमालय की आंतरिक पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा है और यह भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक है. यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है, दक्षिण से यह पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है, दक्षिण पूर्व में भूटान से, पश्चिम में नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी हिस्से पर स्थित है. यह पर्यटकों का काफी पसंदीदा स्थान है क्योंकि यहां पर सुंदर पहाड़, गहरी घाटियां और जैव विविधता है. सिक्किम का सबसे बड़ा शहर और राजधानी गंगटोक है. यह शिवालिक की पहाड़...

MPGK- मध्य प्रदेश के राज्यपालों की सूची

Image
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया है। मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार गणदेवी क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त हुए है। राज्यपाल राज्य का संवैधानिक मुखिया अर्थात् कार्यकारी प्रमुख होता है। जो केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य करता है। अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होता है, किंतु 7 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 के अनुसार एक ही व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। राज्यपाल का कार्यकाल सामान्यतः पांच साल के लिए होता है।   क्र. मध्य प्रदेश के राज्यपाल कार्यकाल की अवधि 1. डॉ. पट्टाभि सीतारमैया 01/11/1956 से 13/06/1957 2. हरि विनायक पाटस्कर 14/06/1957 से 10/02/1965 3. के. सी. रेड्डी 11/02/1965 से 02/02/1966 4. न्यायाधीश पी. वी. दीक्षित (...

MPGK - मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश की सूची

Image
भारत के संविधान के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक उच्च न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश होते हैं। न्यायाधीशों की संख्या राष्ट्रपति के विवेक पर आधारित होती है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और संबंधित राज्य के राज्यपाल से परामर्श के बाद भारत के राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है। तथा उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से भी परामर्श लिया जाता है। क्र. मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश कार्यकाल की अवधि 1. मोहम्मद हिदायतुल्ला 01/11/1956 से 12/12/1958 2. जी. पी. भट्ट 13/12/1958 से 22/09/1959 3. पी. वी. दीक्षित 22/09/1959 से 18/03/1969 4. विशंभर दयाल 19/03/1969 से 13/03/1972 5. पी. के. तारे 14/09/1972 से 10/10/1975 ...

MPGK- मध्य प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रीयों की सूची

Image
राज्य विधानसभा में बहुमत दल के नेता को राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री राज्य की मंत्रिपरिषद का प्रधान होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 167 के अनुसार राज्यपाल को राज्य शासन से संबंधित मंत्रिमंडल के निर्णयों से अवगत कराना मुख्यमंत्री का संवैधानिक कर्त्तव्य है। क्र. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यकाल की अवधि राजनीतिक दल 1. पंडित रविशंकर शुक्ल 01/11/1956 से 31/12/1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2. भगवंतराव अन्नाभाऊ मंडलोई 01/01/1957 से 30/01/1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 3. डॉ. कैलाशनाथ काटजू 31/01/1957 से 14/04/1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 4. कैलाशनाथ काटजू 15/04/1957 से 11/03/1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 5. भगवंतराव अन्नाभाऊ मंडलोई 12/03/1962 से 29/09/1963 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 6. पंडि...

क्या DM और Collector एक ही होते हैं या फिर दोनों में अंतर है?

Image
  सबसे पहले तो आप ये समझ लीजिए कि 'संघ लोक सेवा' की परीक्षा पास करने वाला ही आईएएस (IAS) बनता है. मगर IAS कोई पद नहीं है. बल्कि ये एक सेवा है. Indian Administration Services (IAS) यानि भारतीय प्रशासनिक सेवा. ऐसे में जो इस सेवा में चयनित होते हैं, वो डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर (District Collector) और डिस्‍ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेट (District Magistrate) बनते हैं. साथ ही, कभी-कभी स्टेट सर्विस के अधिकारी भी प्रमोट होकर इन पदों पर पहुंचते हैं. डीएम और कलेक्टर के बीच काम के लिहाज से अंतर होता है. हालांकि, एक ही व्यक्ति के पास ये दोनों ही पद हो सकते हैं. आज़ादी के पहले इनके पास न्यायिक शक्ति भी थी. इसलिए आज भी डीएम को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बोलते हैं. हालांकि, अब न्यायिक शक्ति इनके पास नहीं होती और वो ज़िला न्यायिक अधिकारी को ट्रांसफ़र हो गई है. क्या होता है डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर? भारत में राजस्व प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारी को ज़िला कलेक्टर के रूप में जाना जाता है. ज़िला कलेक्टर को ज़िला आयुक्त (District Commissioner) के रूप में भी जाना जाता है. ज़िला कलेक्टर ज़िले में अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभ...