MPGK- मध्य प्रदेश के राज्यपालों की सूची
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया
राज्यपाल बनाया है। मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार
गणदेवी क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश
के 19वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त हुए है।
राज्यपाल राज्य का संवैधानिक मुखिया अर्थात् कार्यकारी प्रमुख होता है। जो केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य करता है। अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होता है, किंतु 7 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 के अनुसार एक ही व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। राज्यपाल का कार्यकाल सामान्यतः पांच साल के लिए होता है।
| क्र. | मध्य प्रदेश के राज्यपाल | कार्यकाल की अवधि |
|---|---|---|
| 1. | डॉ. पट्टाभि सीतारमैया | 01/11/1956 से 13/06/1957 |
| 2. | हरि विनायक पाटस्कर | 14/06/1957 से 10/02/1965 |
| 3. | के. सी. रेड्डी | 11/02/1965 से 02/02/1966 |
| 4. | न्यायाधीश पी. वी. दीक्षित (कार्यकारी) | 03/02/1966 से 09/02/1966 |
| 5. | के. सी. रेड्डी | 10/02/1966 से 07/03/1971 |
| 6. | सत्यनारायण सिन्हा | 08/03/1971 से 13/10/1977 |
| 7. | निरंजन नाथ वांचू | 14/10/1977 से 16/08/1978 |
| 8. | चेप्पुदिरा मुथाना पुनाचा | 17/08/1978 से 29/04/1980 |
| 9. | भगवत दयाल शर्मा | 30/04/1980 से 25/05/1981 |
| 10. | न्यायाधीश जी. पी. सिंह ( कार्यकारी ) | 26/05/1981 से 09/07/1981 |
| 11. | भगवत दयाल शर्मा | 10/07/1981 से 20/09/1983 |
| 12. | न्यायाधीश जी. पी. सिंह ( कार्यकारी ) | 21/09/1983 से 07/10/1983 |
| 13. | भगवत दयाल शर्मा | 08/10/1983 से 14/05/1984 |
| 14. | के. एम. चांडी | 15/05/1984 से 30/11/1987 |
| 15. | न्यायाधीश एन. डी. ओझा ( कार्यकारी ) | 01/12/1987 से 29/12/1987 |
| 16. | के. एम. चांडी | 30/12/1987 से 30/03/1989 |
| 17. | सरला ग्रेवाल | 31/03/1989 से 05/02/1990 |
| 18. | कुंवर महमूद अली खान | 06/02/1990 से 23/06/1993 |
| 19. | मोहम्मद शफी कुरैशी | 24/06/1993 से 21/04/1998 |
| 20. | डॉ. भाई महावीर | 22/04/1998 से 06/05/2003 |
| 21. | रामप्रकाश गुप्त | 07/05/2003 से 01/05/2004 |
| 22. | के. एम. सेठ ( कार्यकारी ) | 02/05/2004 से 29/06/2004 |
| 23. | बलराम जाखड़ | 30/06/2004 से 29/06/2009 |
| 24. | रामेश्वर ठाकुर | 30/06/2009 से 07/09/2011 |
| 25. | रामनरेश यादव | 08/09/2011 से 07/09/2016 |
| 26. | ओ. पी. कोहली (अतिरिक्त प्रभार) | 08/09/2016 से 22/01/2018 |
| 27. | आनंदीबेन पटेल | 23/01/2018 से 29/07/2019 |
| 28. | लालजी टंडन | 29/07/2019 से 30/06/2020 |
| 29. | आनंदीबेन पटेल (अतिरिक्त प्रभार) | 01/07/2020 से 08/07/2021 पदस्थ |
| 30. | मंगूभाई छगनभाई पटेल | 08/07/2021 से पदस्थ |
मध्य प्रदेश के प्रथम राज्यपाल कौन थे ?
डॉ. पट्टाभि सीतारमैया
मध्य प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं ?
सरला ग्रेवाल
मध्य प्रदेश के राज्यपाल वर्तमान में कौन है ? 2022
मंगूभाई छगनभाई पटेल

Comments
Post a Comment