दुनिया के किन देशों में आयकर नही लगता है?
दुनिया के हर देश में सरकारें लोगों के ऊपर आयकर लगतीं हैं और इस आयकर के रूप में इकट्ठे हुए रुपयों की मदद से लोगों के कल्याण के लिए आधारभूत संरचना का विकास करतीं हैं. लेकिन दुनिया में सऊदी अरब, क़तर और बहामास जैसे देश भी हैं जहाँ पर लोगों से आयकर नही लिया जाता है. इस लेख में ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताया जा रहा है. दुनिया के हर देश में सरकारें लोगों के ऊपर आयकर लगातीं हैं और इस आयकर के रूप में इकट्ठे हुए रुपयों की मदद से लोगों के कल्याण के लिए आधारभूत संरचना जैसे बिजली, पानी, सड़क, अस्पताल, स्कूल और अन्य कल्याणकारी योजनायें बनाती है जिससे लोगों के कल्याण को बढाया जा सके. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ पर लोगों से आयकर नही लिया जाता हैं? आइये ऐसे देशों के बारे में जानते हैं: 1. सऊदी अरब यह देश दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यातक देश है. यहाँ की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार तेल और गैस निर्यात है. इस अरब देश में लोगों से आयकर या इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है. हालांकि यहां पर लोगों से कैपिटल गेन टैक्स, सोशल सिक्योरिटी पेमेंट्स लिया जाता है....