MP GK : पंचायती राज की स्थापना के लिए बनी समितियां और उनकी सिफ़ारिशे
भारत में पंचायती राज की स्थापना के लिए समय समय में कई समितियों के गठन किए जा चुके हैं। जिनमें मुख्य समितियां और उनकी सिफारिशों को हम नीचे बताने जा रहे हैं बलवंत राय मेहता समिति 1957 अशोक मेहता समिति 1977 जेकेबी राव समिति 1985 एलएम सिंघवी समिति 1986 पीके थुंगन समिति 1988 बलवंत राय मेहता समिति 1957 सामुदायिक विकास कार्यक्रम और राष्ट्रीय प्रचार सेवा की विफलता के बाद बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। इस समिति के द्वारा प्रस्तुत की गई मुख्य सिफारिश है इस प्रकार थी- त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की स्थापना की जाए जिसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायतें, ब्लॉक स्तर पर पंचायत समितियां तथा जिला स्तर पर जिला परिषद का गठन हो। प्रजातांत्रिक विकेंद्रीकरण की मूल इकाई प्रखंड या समिति स्तर पर हो. ग्राम पंचायत का प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा गठन किया जाए, जबकि पंचायत समिति और जिला पंचायत अप्रत्यक्ष चुनाव द्वारा गठन किया जाए। ...