Posts

Showing posts with the label परिचय-व्यक्तित्व

History of Raja Dahir | महान राजा दाहिर की 10 खास बातें

Image
अविभाजित भारत के महान राजा दाहिर के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। राजा दाहिर ने बहुत कम समय तक के लिए शासन किया और वे शहीद हो गए। आओ जानते हैं राजा दाहिर के बारे में 10 खास बातें। राजा दाहिर (663-712) 1. राजा दाहिर का जन्म 663 में हुआ था और सन्न 679 में वे सिंध के राजा बने। कुछ इतिहासकारों के अनुसार उनका शासनकाल: 695-712 ई के बीच रहा। 2. कहते हैं कि सिंधु देश पर राजपूत वंश के राजा राय साहसी का राज्य था। राय साहसी का कोई उत्तराधिकारी नहीं था अत: उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कश्मीरी ब्राह्मण चच को अपना राज्य सौंपा। राजदरबारियों एवं रानी सोहन्दी की इच्छा पर राजा चच ने रानी सोहन्दी से विवाह किया। राजा दाहिर चच के पुत्र थे। 3. राजा चच की मृत्यु के बाद उनका शासन उनके भाई चंदर ने संभाला, जो कि उनके राजकाल में प्रधानमंत्री थे। राजा चंदर ने 7 वर्ष तक सिंध पर राज्य किया। इसके बाद राज्य की बागडोर महाराजा दाहिर के हाथ में आ गई। 4. कहते हैं कि खलीफाओ...

पुष्पमित्र सुंग कौन था?

Image
  पुष्यमित्र शुंग ने मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या क्यो की? Pushyamitra Shunga in Hindi : पुष्प मित्र शुंग “शुंग वंश” का संस्थापक था। शुंग वंश की स्थापना 189 ईशा पूर्व हुई थी। अशोक की मृत्यु के बाद मगध के मौर्य साम्राज्य का कुछ वर्षो मे ही पतन हो गया। आगे के मौर्य सम्राट अयोग्य सिद्ध हुये, जिसकी वजह से मौर्य साम्राज्य कमजोर होता गया। मौर्य सम्राट “वृहद्रथ” का सेनापति पुष्यमित्र शुंग था। उसने कमजोर सम्राट को हटा कर सत्ता पर अपना अधिकार कर लिया। ग्रीक सेना भारतवर्ष पर हमला करने वाली थी, लेकिन वृहद्रथ ने किसी भी प्रकार की राष्ट्र सुरक्षा के लिए रुचि नहीं दिखाई। वृहद्रथ युद्ध नीति पर विश्वास नहीं करता था। इसलिए पुष्यमित्र शुंग (pushyamitra shunga in hindi) ने अपने स्तर पर कार्य करने लगा। गुप्तचरों ने बताया की ग्रीक सेना बौद्ध भिक्षु के रूप मे मठो मे छिपे हुये हैं। पुष्यमित्र शुंग ने वृहद्रथ से मठो की तलाशी के लिए अनुमति मांगी पर सम्राट ने मानकर दिया। पुष्यमित्र राष्ट्र के लिए कुछ भी करने को तैयार था। पुष्यमित्र शुंग ने मठो मे छिपे हुये ग्रीक सेनिकों की तलाशी लेने लगा और...

MPGK - कौन थी रानी कमलापति जिनके नाम पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया है?

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 (सोमवार) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिसे पहले हबीबगंज के नाम से जाना जाता था. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश का पहला विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन है, रानी कमलापति कौन थी? कमलापति सीहोर के सल्कनपुर (Salkanpur) रियासत के राजा कृपाल सिंह सरौतिया (Kirpal Singh Sarautia) की बेटी थीं. वह अपनी बुद्धिमत्ता और साहस के लिए जानी जाती थीं. वह एक कुशल घुड़सवार, पहलवान और धनुर्धर थीं. एक कुशल सेनापति के रूप में, उन्होंने अपने पिता की सेना और अपनी महिला टीम के साथ युद्ध लड़ा और आक्रमणकारियों से अपने राज्य की रक्षा की. रानी कमलापति निज़ाम शाह की विधवा थीं, जिनके गोंड वंश ने 18वीं शताब्दी में भोपाल से लगभग 55 किमी दूर तत्कालीन गिन्नौरगढ़ पर शासन किया था. रानी कमलापति को अपने पति की हत्या के बाद अपने शासनकाल के दौरान हमलावरों का सामना करने में बड़ी बहादुरी दिखाने के लिए जाना जाता है. कमलापति "भोपाल की अंतिम हिंदू रानी" थीं, जिन्होंने जल प्रबंधन के क्षेत्र में बहुत अच्छा का...

स्टालिन : जिसके अत्याचारों से उसका परिवार भी बच नहीं सका था

Image
25 अक्टूबर 1917 को 20वीं सदी का एक युगप्रवर्तक दिन कहा जा सकता है. उस दिन रूसी युद्धपोत ‘औउरोरा’ ने पेत्रोग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) के शीत प्रासाद (विंटर पैलेस) पर गोले दागे थे. इसके साथ ही मानव इतिहास की पहली समाजवादी क्रांति का बिगुल बजा था. क्रांति के नेता थे व्लादिमीर इल्यिच लेनिन. अगले ही दिन नेवा नदी के तट पर बने इस आलीशान राजमहल पर क्रांतिकारियों ने क़ब्ज़ा कर लिया. रूस में सदियों से चल रही ज़ार (सम्राट) शाही का रक्तरंजित सूर्यास्त हो गया. दो सप्ताह बाद यानी सात नवंबर 1917 के दिन उसकी जगह ली मज़दूर-किसान वर्ग की तानाशाही कहलाने वाली मार्क्सवादी विचारधारा की कम्युनिस्ट शासन प्रणाली ने. लेकिन उसका सूर्य सात दशकों में ही डूब गया, भले ही दुनिया भर के वामपंथी मार्क्सवाद के मोह से अपने आप को अब भी मुक्त नहीं कर पा रहे हैं! क्रांति या भ्रांति महान समाजवादी अक्टूबर क्रांति’ कहलाने वाली उस भ्रांति के नेता लेनिन 21 जनवरी 1924 को 53 साल की उम्र में चल बसे. इसके साथ ही उनके संभावित उत्तराधिकारियों योसेफ़ स्टालिन और लेओ त्रोत्स्की के बीच उत्तराधिकार के लिए शक्तिपरीक्षण शुरू हो गया. दोनों सम...

विंस्टन चर्चिल : दूसरे विश्वयुद्ध का सबसे बड़ा नायक जिसने पूरी दुनिया को हिटलर से बचाया

Image
यह बात दूसरे विश्वयुद्ध की है. जर्मनी द्वारा पोलैंड पर हमला बोले जाने के दूसरे दिन बाद ही ब्रिटेन में ज़बर्दस्त उठापटक मच गयी. प्रधानमंत्री नेविल चैम्बेरलिन को दवाब के आगे झुकते हुए विंस्टन चर्चिल को फ़र्स्ट लार्ड ऑफ़ एडमिरैलिटी नियुक्त करना पड़ा. आज के संदर्भ में यह नियुक्ति रक्षा सचिव जैसी कही जा सकती है. चर्चिल को वही पद दिया गया जो पहले विश्वयुद्ध में उनके पास था. तब एक सैन्य कार्रवाई की विफलता के चलते वे इस पद से हटाये गए थे. ‘विनी इस बैक’ चर्चिल ने बहुत पहले ही कह दिया था कि हिटलर से यूरोप ही नहीं, पूरे विश्व को ख़तरा है. और एक सितंबर 1939 को पोलैंड पर हमला होते ही उनका दावा सच साबित हो गया. युद्ध जब ब्रिटेन के तटों तक आ गया तो पहले विश्व-युद्ध की बातों को भुला दिया गया और 64 साल के चर्चिल को युद्ध की कमान सौंप दी गयी. हालांकि, लार्ड माउंटबेटन इसकी पुष्टि करते हैं पर इतिहासकार जॉन पेरी को इस दावे पर शक है कि चर्चिल की नियुक्ति होते ही दुनियाभर में फैले ब्रिटेन के जहाज़ी बेड़ों को ‘विनी इस बैक’ का संदेश भेजा गया था. जो भी है. उस वक़्त ब्रिटिश संसद में ऐसा कोई भी नहीं था जो जर्मनी के मसलो...