MPGK- मध्य प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रीयों की सूची


राज्य विधानसभा में बहुमत दल के नेता को राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है। मुख्यमंत्री राज्य की मंत्रिपरिषद का प्रधान होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 167 के अनुसार राज्यपाल को राज्य शासन से संबंधित मंत्रिमंडल के निर्णयों से अवगत कराना मुख्यमंत्री का संवैधानिक कर्त्तव्य है।

क्र. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यकाल की अवधि राजनीतिक दल
1. पंडित रविशंकर शुक्ल 01/11/1956 से 31/12/1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2. भगवंतराव अन्नाभाऊ मंडलोई 01/01/1957 से 30/01/1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3. डॉ. कैलाशनाथ काटजू 31/01/1957 से 14/04/1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4. कैलाशनाथ काटजू 15/04/1957 से 11/03/1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5. भगवंतराव अन्नाभाऊ मंडलोई 12/03/1962 से 29/09/1963 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6. पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र 30/09/1963 से 08/03/1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7. पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र 09/03/1967 से 29/07/1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8. गोविंद नारायण सिंह 30/07/1967 से 12/03/1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9. राजा नरेशचंद्र सिंह 13/03/1969 से 25/03/1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10. श्यामाचरण शुक्ल 26/03/1969 से 28/01/1972 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11. प्रकाश चंद्र सेठी 29/01/1972 से 22/03/1972 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
12. प्रकाश चंद्र सेठी 23/03/1972 से 22/12/1975 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
13. श्यामाचरण शुक्ल 23/12/1975 से 29/04/1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

राष्ट्रपति शासन 30/04/1977 से 25/06/1977
14. कैलाशचंद्र जोशी 26/06/1977 से 17/01/1978 जनता पार्टी
15. वीरेंद्र कुमार सखलेचा 18/01/1978 से 19/01/1980 जनता पार्टी
16. सुंदरलाल पटवा 20/01/1980 से 17/02/1980 जनता पार्टी

राष्ट्रपति शासन 18/02/1980 से 08/06/1980
17. अर्जुन सिंह 09/06/1980 से 10/03/1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18. अर्जुन सिंह 11/03/1985 से 12/03/1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19. मोतीलाल वोरा 13/03/1985 से 13/02/1988 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
20. अर्जुन सिंह 14/02/1988 से 24/01/1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
21. मोतीलाल वोरा 25/01/1989 से 08/12/1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22. श्यामाचरण शुक्ल 09/12/1989 से 04/03/1990 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
23. सुंदरलाल पटवा 05/03/1990 से 15/12/1992 भारतीय जनता पार्टी

राष्ट्रपति शासन 16/12/1992 से 06/12/1993
24. दिग्विजय सिंह 07/12/1993 से 01/12/1998 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
25. दिग्विजय सिंह 01/12/1998 से 08/12/2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
26. उमा भारती 08/12/2003 से 23/08/2004 भारतीय जनता पार्टी
27. बाबूलाल गौर 23/08/2004 से 29/11/2005 भारतीय जनता पार्टी
28. शिवराज सिंह चौहान 29/11/2005 से 12/12/2008 भारतीय जनता पार्टी
29. शिवराज सिंह चौहान 12/12/2008 से 13/12/2013 भारतीय जनता पार्टी
30. शिवराज सिंह चौहान 14/12/2013 से 16/12/2018 भारतीय जनता पार्टी
31. कमलनाथ 17/12/2018 से 22/03/2020 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
33. शिवराज सिंह चौहान 23/03/2020 से पदस्थ भारतीय जनता पार्टी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची से जुड़े हुए प्रश्न उत्तर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे ? ( first cm of mp )

उत्तर -: पंडित रविशंकर शुक्ल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं ? first woman cm of madhya pradesh )

उत्तर -: मध्य प्रदेश की इकलौती और पहली महिला मुख्यमंत्री उमा भारती रही हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में अब तक कितने मुख्यमंत्री रहे हैं।

उत्तर -: 18

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगा है ?

उत्तर -: तीन बार

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सबसे लंबा कार्यकाल यानि सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा है ?

उत्तर -: शिवराज सिंह चौहान

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों में सबसे छोटा कार्यकाल किस का रहा है ?

उत्तर -: अर्जुन सिंह ( 1 दिन का कार्यकाल )

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री कौन रहा है ?

उत्तर -: शिवराज सिंह चौहान ( 4 बार )

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर -: कैलाशचंद्र जोशी

वर्तमान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं ? 2022

श्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कौन हैं ? 2022

वर्तमान में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कोई नहीं हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शीत युद्ध का इतिहास, प्रमुख कारण, प्रभाव, एवं अंत

मध्य प्रदेश में धान उत्पादन के मुख्य क्षेत्र एवं समस्याएं

पश्चिमी अफ्रीका के देशों ने नयी करेंसी "इको" को क्यों शुरू किया है?