Mp Patwari : मध्यप्रदेश में हरित क्रांति के प्रभाव
मध्य प्रदेश के परिदृश्य से हरित क्रांति Mp Patwari : भारत की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित होने, अधिकांश जनसंख्या की कृषि पर निर्भरता, कृषि आधारित उद्योगों का विकास आदि के लिए कृषि उत्पादन में तीव्र वृद्धि करना तो आवश्यक था ही ऐसे में 1962 के अकाल एवं तृतीय पंचवर्षीय योजना की असफलता ने देश की अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाने के साथ-साथ देश में खाने का संकट भी पैदा कर दिया था। ऐसे में खाद्यान्न उत्पादन को तीव्र गति से बढ़ावा मुख्य चुनौती थी, जिस से निपटने के हथियार के रूप में ” हरित क्रांति” का सूत्रपात किया गया। वास्तव में 1960 के दशक में खाद्यान्न फसलों के अधिकतम उत्पादन व आत्मनिर्भरता बात करने हेतु उन्नत बीजों का उपयोग, हाइब्रिड पर जातियों का उपयोग, रसायनों व उर्वरकों के प्रयोग के साथ ही यंत्रीकरण को बढ़ावा देने आदि को सम्मिलित रूप से हरित क्रांति का नाम दिया गया। क्योंकि यह प्रयास इतने तीव्र थे कि उसे क्रांति कहां गया। इस प्रकार कृषि की आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि व्यवसाय में कृषि फसलों के प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने के साथ ही कृषि क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य...