Posts

पश्चिमी अफ्रीका के देशों ने नयी करेंसी "इको" को क्यों शुरू किया है?

Image
पश्चिमी अफ्रीका के 8 देशों ; माली , नाइजर , सेनेगल , बेनिन , टोगो , बुर्किना फासो , गिनी-बसाउ , और आइवरी कोस्ट ने सीएफए फ्रैंक की जगह नई मुद्रा इको को चलाने का फैसला किया है. आइये इस लेख में जानते हैं कि यह निर्णय क्यों लिया गया है ?  कहते हैं कि बिना "अर्थ" के कोई तंत्र ' नहीं होता है. इसी प्रकार बिना करेंसी को कोई देश भी नहीं होता है. किसी देश की करेंसी उस देश की पहचान होती है.   इसी पहचान को बनाने के लिए पश्चिमी अफ्रीका के 8 देशों ; माली , नाइजर , सेनेगल , बेनिन , टोगो , बुर्किना फासो , गिनी-बसाउ , और आइवरी कोस्ट ने फ्रांसीसी उपनिवेश काल से चली आ रही गुलामी को ख़त्म करते हुए फैसला किया है कि वे वर्तमान में प्रचलित मुद्रा ‘ सीएफए फ्रैंक ’ की जगह अपने देश में एक नई मुद्रा "इको" का इस्तेमाल करेंगे. इकोवास ( ECOWAS) क्या है ? अफ्रीका महाद्वीप को आर्थिक पिछड़ेपन के कारण ‘ काला महाद्वीप ’ कहा जाता है लेकिन अब यह महाद्वीप अपने नाम को बदलने की राह पर चल पड़ा है. इसी दिशा में कदम उठाते हुए पश्चिम अफ्रीका के 15 देशों ने लागोस की संधि पर हस्ताक्षर...

किसी नए देश को किस प्रकार बनाया जाता है?

Image
खुद को भगवान बताने वाले नित्यानंद नाम के एक शख्स ने दावा किया है कि उसने ‘ कैलास ’ नाम का एक हिन्दू राष्ट्र बना लिया है. अब लोगों के दिमाग में यह प्रश्न उठा रहा है कि भला कोई व्यक्ति या क्षेत्र कैसे अपना अलग देश बना सकता है ? आइये इस लेख में जानते हैं. मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि खुद को भगवान बताने वाले नित्यानंद ने कहा है कि उसने अपना देश बना लिया है , जिसका एक राष्ट्रीय झंडा है , राष्ट्रीय पशु है , एक डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स , डिपार्टमेंट ऑफ़ मानव संसाधन और डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैंड एंड सिक्यूरिटी भी  है. ख़बरों में ऐसा कहा गया है कि उसने अपना देश (जिसका नाम ‘ कैलास ’ है) इक्वेडोर के पास आइलैंड खरीदकर बनाया है. कुछ लोग मानते हैं कि उसने ‘ कैलाश ’ नाम का देश त्रिनिदाद और टोबैगो के पास बनाया है. फ़िलहाल मुद्दे की बात यह है कि किसी देश का निर्माण कैसे किया जाता है , इसके लिए किन-किन दस्तावेजों और औपचारिकताओं की जरूरत होती है ? आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं. कोई नया देश क्यों बनता ? अक्सर हर देश में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कि वर्तमान शासन व्यवस्था या वर्तमा...