Posts

यूके, ग्रेट ब्रिटेन और इंग्लैंड में क्या है फर्क

Image
द यूनाइटेड किंगडम यूरोप के उत्तर पश्चिमी तट पर यूनाइटेड किंगडम एक स्वतंत्र देश है। इसके भीतर ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के सारे द्वीप हैं। वास्तव में इस देश का आधिकारिक नाम 'यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन ऐंड नॉर्दर्न आयरलैंड' है। यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन है और वर्तमान में हेड ऑफ स्टेट क्वीन एलिजाबेथ 2 हैं। यूनाइटेड किंगडम यूनाइटेड नेशंस का संस्थापक सदस्यों में से एक है। यह यूनाइटेड नेशंस सिक्यॉरिटी काउंसिल का भी सदस्य है। किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और किंगडम ऑफ आयरलैंड का 1801 में एकीकरण हुआ और तभी यूनाइटेड किंगडम बनाने की घोषणा की गई। तब यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन ऐंड आयरलैंड बना था। 1920 के दशक में दक्षिणी आयरलैंड आजाद हो गया। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम के इस आधुनिक देश का नाम 'यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन ऐंड नॉर्दर्न आयरलैंड' पड़ा। ग्रेट ब्रिटेन ग्रेट ब्रिटेन उत्तर-पश्चिमी फ्रांस और पूर्वी आयरलैंड में द्वीप का नाम है। यूनाइटेड किंगडम का बड़ा हिस्सा ग्रेट ब्रिटेन द्वीप है। ग्रेट ब्रिटेन के इस बड़े द्वीप में कुछ हद तक स्वायत्त तीन क्षेत्र- इंग्लैंड...

स्टालिन : जिसके अत्याचारों से उसका परिवार भी बच नहीं सका था

Image
25 अक्टूबर 1917 को 20वीं सदी का एक युगप्रवर्तक दिन कहा जा सकता है. उस दिन रूसी युद्धपोत ‘औउरोरा’ ने पेत्रोग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) के शीत प्रासाद (विंटर पैलेस) पर गोले दागे थे. इसके साथ ही मानव इतिहास की पहली समाजवादी क्रांति का बिगुल बजा था. क्रांति के नेता थे व्लादिमीर इल्यिच लेनिन. अगले ही दिन नेवा नदी के तट पर बने इस आलीशान राजमहल पर क्रांतिकारियों ने क़ब्ज़ा कर लिया. रूस में सदियों से चल रही ज़ार (सम्राट) शाही का रक्तरंजित सूर्यास्त हो गया. दो सप्ताह बाद यानी सात नवंबर 1917 के दिन उसकी जगह ली मज़दूर-किसान वर्ग की तानाशाही कहलाने वाली मार्क्सवादी विचारधारा की कम्युनिस्ट शासन प्रणाली ने. लेकिन उसका सूर्य सात दशकों में ही डूब गया, भले ही दुनिया भर के वामपंथी मार्क्सवाद के मोह से अपने आप को अब भी मुक्त नहीं कर पा रहे हैं! क्रांति या भ्रांति महान समाजवादी अक्टूबर क्रांति’ कहलाने वाली उस भ्रांति के नेता लेनिन 21 जनवरी 1924 को 53 साल की उम्र में चल बसे. इसके साथ ही उनके संभावित उत्तराधिकारियों योसेफ़ स्टालिन और लेओ त्रोत्स्की के बीच उत्तराधिकार के लिए शक्तिपरीक्षण शुरू हो गया. दोनों सम...

विंस्टन चर्चिल : दूसरे विश्वयुद्ध का सबसे बड़ा नायक जिसने पूरी दुनिया को हिटलर से बचाया

Image
यह बात दूसरे विश्वयुद्ध की है. जर्मनी द्वारा पोलैंड पर हमला बोले जाने के दूसरे दिन बाद ही ब्रिटेन में ज़बर्दस्त उठापटक मच गयी. प्रधानमंत्री नेविल चैम्बेरलिन को दवाब के आगे झुकते हुए विंस्टन चर्चिल को फ़र्स्ट लार्ड ऑफ़ एडमिरैलिटी नियुक्त करना पड़ा. आज के संदर्भ में यह नियुक्ति रक्षा सचिव जैसी कही जा सकती है. चर्चिल को वही पद दिया गया जो पहले विश्वयुद्ध में उनके पास था. तब एक सैन्य कार्रवाई की विफलता के चलते वे इस पद से हटाये गए थे. ‘विनी इस बैक’ चर्चिल ने बहुत पहले ही कह दिया था कि हिटलर से यूरोप ही नहीं, पूरे विश्व को ख़तरा है. और एक सितंबर 1939 को पोलैंड पर हमला होते ही उनका दावा सच साबित हो गया. युद्ध जब ब्रिटेन के तटों तक आ गया तो पहले विश्व-युद्ध की बातों को भुला दिया गया और 64 साल के चर्चिल को युद्ध की कमान सौंप दी गयी. हालांकि, लार्ड माउंटबेटन इसकी पुष्टि करते हैं पर इतिहासकार जॉन पेरी को इस दावे पर शक है कि चर्चिल की नियुक्ति होते ही दुनियाभर में फैले ब्रिटेन के जहाज़ी बेड़ों को ‘विनी इस बैक’ का संदेश भेजा गया था. जो भी है. उस वक़्त ब्रिटिश संसद में ऐसा कोई भी नहीं था जो जर्मनी के मसलो...

MP GK : मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान Objetive प्रश्न-उत्तर

Image
  Q1. 2001 की जनगणना के अनुसार, मध्यप्रदेश के पुरुष एवं महिलाओं का प्रतिशत क्रमश: कितना था ? (A) 51 : 49 प्रतिशत (B) 52,10 : 47,90 प्रतिशत (C) 53.2 : 46,98 प्रतिशत (D) 52.50 : 47.50 प्रतिशत Ans. (B) Q2. वेश्या टेकरी कहाँ पर स्थित है? (A) उज्जैन (B) ग्वालियर (C) मण्डला (D) ओरछा Ans. (A) Q3. जबलपुर स्थित मदन महल किला का निर्माण किस शासक ने कराया था? (A) राजा मदनशाह (B) राजा संग्राम शाह (C) राजा मकरंद शाह (D) राजा राजबसन्ती Ans. (A) Q4. राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य कहाँ स्थित है? (A) शिवपुरी (B) दतिया (C) भिण्ड (D) मुरैना Ans. (D) Q5. मध्यप्रदेश में पहली बार किसी साड़ी का पेटेंट कराया गया यह कौन-सी है? (A) चंदेरी साडी (B) महेश्वर साडी (C) खजुराहो साड़ी (D) नदी सिंचाई परियोजनाओं से Ans.(A) Q6. केन-बेतवा परियोजना से मध्यप्रदेश की कितनी हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी? (A) 3.90 लाख (B) 4.90 लाख (C) 5.50 लाख (D) 6.50 लाख Ans. (D) Q7. एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन कारखाना कहाँ स्थित है? (A) उज्जैन (B) भोपाल (C) धार (D) जबलपुर Ans.(A) Q8. ओरिएन्टल पेपर म...

मध्यप्रदेश मे मराठो का विस्तार एवं आधनिक इतिहास

Image
मध्यप्रदेश में मराठों का उत्कर्ष एवं प्रमुख घटना क्रम 1688 से 1700 ईसवी के बीच छत्रपति राजाराम के समकालीन मराठी सेना बरार, खानदेश और नर्मदा को पार कर चुकी थी लॉर्ड हेस्टिंगटन के समय में सर जॉन माल कम 1817 से 1818 के बीच पेशवा और विभिन्न रियासतों के बीच संध्या करा रहे थे उन्होंने लिखा की मराठों की अलग-अलग सैनिक दल 1690 से 1694 के बीच मालवा क्षेत्र पर घुसपैठ कर चुकी थी 1701 से 1702  के बीच निभाजी शिंदे और उनकी सेना नर्मदा पार करके मालवा में प्रवेश करती है 1703 में बरार का गवर्नर गाजी उद्दीन खान फिरोज जंग में नेभा जी शिंदे का पीछा किया और उन दोनों की भिड़ंत सिरोंज में हुई थी शाहजाद बेदर बख्त को 3 अगस्त 1704 में मालवा का मुगल गवर्नर बनाया गया थादिल्ली के मुगल बादशाह के द्वारा गिरधर बहादुर को 1722 में मालवा का सूबेदार नियुक्त किया गया था बाजीराव ने होशंगाबाद के मार्ग का इस्तेमाल करके 25 फरवरी 1723 को मालवा अभियान का संचालन किया था और 15 मई 1723 को भोपाल के नवाब दोस्त मोहम्मद को पराजित किया था अमझेरा के युद्ध में गिरधर बहादुर और दयाराम बहादुर मारे गए थे या युद्ध 29 नंबर 1728 को ...

MPPSC : मध्य प्रदेश के संभाग और जिले

Image
मध्य प्रदेश को भारत का हृदय कहते हैं, इस राज्य का नाम भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी ने रखा था। ब्रिटिश काल मे मध्य प्रदेश नाम का कोई राज्य नहीं था। इस राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। (यह पोस्ट mppsc , mp police , jail prahari के लिए महत्वपूर्ण हैं। ) भोपाल संभाग भोपाल संभाग में 5 जिले आते हैं भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, और विदिशा 1 भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिलों एवं पहाड़ियों से घिरा हुआ है इसे झीलों और पहाड़ों का शहर भी कहा जाता है यहां राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी वल्लभ भवन आपदा भवन संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट इत्यादि स्थित है 2 सीहोर : सीहोर के (बरलाई) मैं मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सहकारी शक्कर कारखाना एवं बुधनी में रेलवे स्क्रीन पर का कारखाना है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से निर्वाचित हुए सीहोर के दशहरा मैदान में कुंवर चैन सिंह की छतरी 24 जून 1824 में नरसिंहगढ़ के युवराज कुंवर चैन सिंह और अंग्रेज एजेंट मेडाॅक के मध्य हुए भीषण युद्ध से जुड़ी हुई है पारु मारू की गुफाएं यही स्थित है...